spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअरविंद केजरीवाल नहीं, ये नेता होंगे AAP के राज्यसभा उम्मीदवार; पार्टी ने...

अरविंद केजरीवाल नहीं, ये नेता होंगे AAP के राज्यसभा उम्मीदवार; पार्टी ने किया बड़ा ऐलान

fok-media-samman-samaroh


Punjab News: पंजाब से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। AAP नेता अरविंद केजरीवाल इस बार पंजाब से राज्यसभा नहीं जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल की जगह Trident Group के मालिक और बिजनेसमैन राजेंद्र गुप्ता राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी के कैंडिडेट होंगे। बता दें कि AAP ने साल 2022में राजेंद्र गुप्ता को पंजाब प्लानिंग बोर्ड में शामिल किया था। जहां से गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद अब उन्हें संजीव अरोड़ा के लुधियाना  उपचुनाव जीतने से खाली हुई सीट पर राज्यसभा भेजा जाएगा।


अरविंद केजरीवाल ने किया राज्यसभा जाने से साफ इनकार


संजय अरोड़ा के विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनने के बाद चर्चा शुरू हुई कि आम आदमी पार्टी (AAP) किसे पंजाब से राज्यसभा भेजेगी। इस चर्चा में सबसे पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का नाम आया था। विपक्षी दलों ने भी दावा किया था कि केजरीवाल राज्यसभा जाएंगे। लेकिन बाद में खुद केजरीवाल ने इन अटकलों को खारिज करते हुए साफ कह दिया कि वे राज्यसभा का टिकट नहीं लेंगे।


संजय अरोड़ा की जोरदार जीत और कैबिनेट मंत्री पद


इस साल जून में लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने करीब 10हजार वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को पछाड़ा था, जबकि बीजेपी के जीवन गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। अरोड़ा को कुल 35,179वोट मिले, जबकि आशु को 24,525। इस जीत के बाद संजीव अरोड़ा ने संसद के उच्च सदन से इस्तीफा दिया और पंजाब सरकार में मंत्री बनाए गए। वे अब तीन विभागों के प्रभारी हैं।


पंजाब में राज्यसभा की स्थिति और AAP के सांसद


पंजाब में राज्यसभा के कुल सात सीटें हैं, जिनमें से एक सीट फिलहाल खाली है। बाकी छह सीटों पर आम आदमी पार्टी के ही सांसद बैठे हैं। इनमें राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, हरभजन सिंह और संत बलबीर सिंह शामिल हैं। इस बार भी AAP की पकड़ मजबूत दिख रही है, और पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्यसभा उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल नहीं होंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular