spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअयोध्या हुआ राम मय , प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में बोले राजनाथ...

अयोध्या हुआ राम मय , प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में बोले राजनाथ सिंह

fok-media-samman-samaroh


Ram Mandir Pran Pratishtha Dwadashi: अयोध्या में आज यानी बुधवार 31 दिसंबर को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में पूर्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने इस अवसर को देश के लिए ऐतिहासिक गौरव और आध्यात्मिक संतोष का क्षण बताया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज अयोध्या की हर सांस में प्रभु श्रीराम बसते हैं और यह अनुभूति सिर्फ अयोध्या तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे भारत और विश्व में राम को मानने वाले हर हृदय में भी व्याप्त है। सदियों के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए। उनकी अलौकिक छवि आज न सिर्फ अयोध्या, बल्कि पूरे विश्व को गौरवान्वित कर रही है। राजनाथ सिंह बोले- अयोध्या की हर गली, हर चौराहा और हर द्वार आज राममय हो चुका है 


 


राजनाथ सिंह ने राममंदिर आंदोलन  को भी किया याद 


 


वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने राम मंदिर आंदोलन को भी याद किया। राम मंदिर आंदोलन पर बात करते हुए रक्षा मंत्री ने इसे दुनिया के सबसे बड़े जनआंदोलनों में से एक करार दिया। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक में इस आंदोलन ने जिस चेतना और जनजागरण को जन्म दिया, उसने पूरे देश को झकझोर दिया था। यह आंदोलन सिर्फ मंदिर निर्माण तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक भी बन गया।


 


राजनाथ सिंह ने की रामलला की पूजा


 


अधिकारियों के मुताबिक राजनाथ सिंह ने रामलला की पूजा की और राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भी हिस्सा लिया। मुख्य धार्मिक कार्यक्रम बुधवार को हुआ लेकिन प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी से जुड़े अनुष्ठान शुक्रवार तक जारी रहेंगे। मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान बीते शनिवार से ही जारी हैं। 


 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular