Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअब पाकिस्तान की खैर नहीं! भारतीय सेना के इन 4 हथियारों से...

अब पाकिस्तान की खैर नहीं! भारतीय सेना के इन 4 हथियारों से मचेगी तबाही

fok-media-samman-samaroh


Indian Army: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान  के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ता जा रहा है। इस हमले में 26मासूम लोगों की जान चली गई। तो वहीं, पाकिस्तान सुधरने की बजाए लगातार एलओसी पर फायरिंग कर रहा है। इसके जवाब में भारत भी पीछे नहीं हट रहा है। बता दें, भारत ने अपनी सैन्य शक्ति को अभूतपूर्व स्तर पर मजबूत किया है। भारत के पास ऐसे कई हथियार है, जिसे देख पाकिस्तान थरथर कांपेगी। तो चलिए भारत के उन खतरनाक हथियारों के बारे में जानते हैं।


1. राफेल लड़ाकू विमान


बता दें, राफेल, फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित 4.5जेनरेशन का मल्टीरोल फाइटर जेट, भारतीय वायुसेना और नौसेना का गौरव है। इसकी अचूक मारक क्षमता और स्टेल्थ तकनीक इसे पाकिस्तान की वायुसेना के लिए एक बड़ा खतरा बनाती है।


2. S-400एयर डिफेंस सिस्टम


रूस निर्मित S-400एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को दुनिया की सबसे उन्नत वायु रक्षा प्रणालियों में गिना जाता है। यह भारत की हवाई सीमाओं को अभेद्य बनाता है। ये सिस्टम की मदद से फाइटर जेट्स, ड्रोन, क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल को अपना निशाना बनाया जा सकता है।


3. अग्नि मिसाइल


भारत की अग्नि मिसाइल श्रृंखला सामरिक और रणनीतिक दोनों स्तरों पर दुश्मनों के लिए घातक है। इस मिसाइल रेंज 5,000से ज्यादा किलोमीटर की है। ये मिसाइल परमाणु बम भी ले जाने की सक्षम है। पाकिस्तान के साथ-साथ चीन के प्रमुख शहरों को निशाना बना सकती है।


4. ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल


भारत के पास ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल भी मौजूद है। इसकी रेंज 290 से 700 किलोमीटर तक है। लेकिन इसके लेटेस्ट वर्जन की रेंज 1500 किलोमीटर तक हो सकती है। ये मिसाइल हथियार और परमाणु दोनों को ले जाने की क्षमता रखती है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular