Sunday, May 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMEThief: किराना दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने उङाए नगद व...

Thief: किराना दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने उङाए नगद व सामान 

fok-media-samman-samaroh

Thief: किराना दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने उङाए नगद व सामान

Thief: ( कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर जनपद में तमकुहीराज के स्थानीय कस्बे के सब्जी मंडी स्थित किराना दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने नगद व सामान चुरा लें गए।

इसके अलावे दो किराना, एक पान व तीन सब्जी की दुकानों से भी कुछ सामान व मौजूद रूपये उठा लें गए।

नगर पंचायत तमकुहीराज निवासी अमित गुप्ता तमकुहीराज कस्बा स्थित सब्जी मंडी मे किराये के कमरे मे किराना दुकान का संचालन करते है।

रोज की भांति बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे अमित गुप्ता ज़ब दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के बाहरी अहाते मे सामान बिखरा पड़ा मिला।

अंदर दाखिल होने पर काउंटर तोड़ कर करीब चार हजार रूपये नगद, एक गत्ता एनर्जी ड्रिंक, सिगरेट के पैकेट,नमकीन आदि गायब मिले।

इसके बाद पीड़ित ने डायल के 112 को फ़ोन कर घटना की जानकारी दी।दुकान मे बीते दो साल मे तीसरी बार अज्ञात चोर घुस चूके है।

इसके अलावे अज्ञात चोरों ने राजेश ब्याहुत व कन्हैया प्रसाद के किराना दुकानो व महेश्वरी के पान की दुकान, राजेंद्र पटेल की सब्जी दुकान, प्रदीप की सब्जी दुकान व राजाराम के सब्जी की दुकान मे जरुरत के मुताबिक मौजूद सामान व रूपये उठा लें गए है।

इन छः दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौपी है। जबकि किराना दुकानदार अमित गुप्ता ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर सौप कर कारवाई की गुहार लगाई है।

दुकानदार का कहना है कि दो साल मे उनके दुकान मे तीन बार अज्ञात चोर सामान व रूपये चुरा लें गए लेकिन कारवाई सिफर रहीं। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी मे अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती है।

इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया मामले की जांच – पड़ताल की जा रहीं है।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular