Sunday, May 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMERoad Accident : सड़क के किनारे अलाव ताप रहे लोगों को अनियंत्रित...

Road Accident : सड़क के किनारे अलाव ताप रहे लोगों को अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी ठोकर 

fok-media-samman-samaroh

Road Accident : सड़क के किनारे अलाव ताप रहे लोगों को अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी ठोकर

Road Accident: ( कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर जनपद क्षेत्र के जुम्मन बरवा गांव में शनिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे सड़क के किनारे अलाव ताप रहे लोगों के ऊपर एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बाइक चढ़ा दी।

इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आग की चपेट में आने से दो बच्चियों का पैर झुलस गया।

सभी घायलों को रामकोला सीएससी पर पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रामकोला थाना क्षेत्र के जुम्मन बरवा गांव निवासी राजदेव 65 वर्ष, सवारी देवी 70 वर्ष, जानकी 12 वर्ष, सोनम 10 वर्ष, योगेंद्र पटेल 50 वर्ष सड़क के किनारे अलाव के पास बैठे हुए थे।

उसी दौरान खैरटवा गांव के रहने वाला विशाल एक व्यक्ति को बाइक पर बिठाकर घर लौट रहा था। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

इससे अलाव के पास बैठे लोगों के ऊपर बाइक चढ़ गई। इस घटना में वहां बैठे सभी घायल हो गए। वहीं बैठी दो बच्चियां आग की चपेट में आ गईं, जिससे उनका पैर झुलस गया।

घायलों को आनन-फानन में रामकोला सीएससी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular