Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeCRIMEMolestation: शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार करने वाले आरोपी को...

Molestation: शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh

Molestation: शादी का झांसा देकर महिला से दुराचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Molestation:लखनऊ में शादी का झांसा देकर महिला बाउंसर से दुराचार करने वाले आरोपी को आशियाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़िता से करीब दस लाख रुपये हड़पे थे।

मुकदमा दर्ज होने के से ही वह फरार था। वहीं, आशियाना पुलिस ने किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला बाउंसर का पति से तलाक हो चुका है। इस बीच पीड़िता की दोस्ती अयोध्या निवासी अमरनाथ वर्मा से हुई। जिसने महिला से शादी करने की बात कही।

मुलाकात के दौरान अमरनाथ ने नशीला पदार्थ देकर बाउंसर से दुराचार किया था। विरोध करने पर जल्दी शादी की बात कही। इसके बाद करीब दस लाख रुपये भी धमका कर ऐंठ लिए।

इंस्पेक्टर के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही अमरनाथ फरार था। सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन मिलने पर उसे नोएडा से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ में धोखाधड़ी और ठगी का मुकदमा दर्ज है।

स्कूल जाते हुए करता था पीछा, धरा गया शोहदा

आशियाना कोतवाली में 13 वर्षीय छात्रा के पिता ने एलडीए कॉलोनी निवासी शिवा शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी कई महीने से स्कूल जाते वक्त छात्रा का पीछा कर रहा था। कई बार छेड़छाड़ भी की थी।

शोहदे की हरकतों से परेशान छात्रा ने पिता को घटना के बारे में बताया था। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी शिवा शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular