HomeUTTAR PRADESHदस हजार रिश्वत लेते उप निरीक्षक गिरफ्तार

दस हजार रिश्वत लेते उप निरीक्षक गिरफ्तार

शाहजहांपुर:  जिले के बंडा थाने में तैनात उप निरीक्षक को दस हजार रूपए लेने (Bribe) के मामले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने थाने से गिरफ्तार (Arrested) किया है। आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी से धारा बढ़ाने की जेल भेजने की धमकी देकर रूपये मांगे थे।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि शाहजहांपुर जिले के बंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले सत्यपाल सिंह के विरुद्ध थाना बंडा में अवैध शराब का एक मामला दर्ज किया गया था। जिसमें थाने में तैनात उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने दस हजार रूपये की मांग की थी और रुपए न देने पर उप निरीक्षक ने पीड़ित को धमकी दी की धारा बड़ी लगा कर उसे जेल भेज देगा।

श्री कुमार ने बताया कि इस मामले में ही पीड़ित ने अपनी शिकायत बरेली स्थित भ्रष्टाचार निवारण संगठन में की ,जिसके बाद शुक्रवार रात टीम ने आकर उप निरीक्षक को 10000 रूपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण टीम ने आरोपी उप उपनिरीक्षक के विरुद्ध थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज करा दी है वहीं स्थानीय पुलिस उसे आज लेकर बरेली न्यायालय में पेश करने जा रही है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read