- 162 पर लगाई गुण्डा व 88 पर 110 G crpc के तहत कड़ी कार्यवाही
- निष्पक्ष व भय मुक्त चुनाव हेतु एसएसपी ने बनाया माहौल
- गुण्डा तत्वों पर अचानक हुई सर्जिकल स्ट्राइक से अपराधियों में हड़कंप
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने हेतु कप्तान के आदेश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कवायद तेज कर दी गई है। होली पर्व व लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के लिए खतरे का पर्याय बने सक्रिय अपराधियों पर नकेल कसने हेतु एसएसपी श्री प्रमेन्द्र डोबाल के “एक आदेश पर” जनपद पुलिस द्वारा धमाकेदार कार्यवाही करते हुए 162 सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई एवं 88 आदतन अपराधियों के विरुद्ध 110 G crpc के तहत कार्यवाही की गई। हरिद्वार पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा है।
Also Read This:सरकारी ज़मीन पर बड़ा घोटाला! एक ही प्रॉपर्टी के लिए दो NOC, एक में सरकारी ज़मीन होने का दावा, दूसरे में क्लीन चिट
यह भी पढ़े: जिनका कोई अपराधिक इतिहास नहीं उनको असले जमा कराने की बाध्यता नहीं: DM


