HomeUTTARAKHANDDM ने प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

DM ने प्रशिक्षण स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून: लोकसभा सामान्य निर्चाचन-2024 को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष सम्पन्न कराने हेतु सोमवार 18 मार्च से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी एवं सेक्टर ऑफिसर के प्रशिक्षण कार्यक्रंम उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं का जायज़ा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण सामग्री का अवलोकन करते हुए कार्मिकों को बारिकी से जानकारी देने तथा कार्मिकों की शंका एवं समस्याओं का समाधान करें तथा प्रशिक्षण के अंत में कार्मिकों से दिए गए प्रशिक्षण के सम्बन्ध में प्रश्न पूछते हुए जानकारी साझा करें।

जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को वीडियो के माध्यम से भी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। प्रशिक्षण के दौरान प्री-पोल, ड्यूरिंग पोल, आफ्टर पोल के सम्बन्ध में पीठासीन अधिकारीध्मतदान अधिकारी एवं सेक्टर ऑफिसर को विस्तृत रूप से जानकारी दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्मिकों को गुणवत्ता पूर्वक प्रशिक्षण दिया जाए तथा उनकी शंका एवं समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्वाचन ड्यूटी में लगा कोई भी कार्मिक मतदान से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित कर लिया जाए।

प्रशिक्षण 18 मार्च  से 20 मार्च 2024 तक पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों के लिए दो पालियों में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है, जिसमें 2500 कर्मिक प्रशिक्षण हेतु प्रतिभाग करेगें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी कार्मिक स्वीप झरना कमठान, नोडल अधिकारी ईवीएम मैनेजमेंट अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, मास्टर ट्रेनर निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधि0 अभि0 जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि0अभि0 कपिल कुमार, अधि0अभि0 उषा भण्डारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: अंतर सचिवालय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिताः एवेंजर्स व वाॅरियर की टीमें रहीं विजयी

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read