HomeUTTARAKHANDलोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व निर्विघ्न सम्पन्न कराने को डीएम ने अधिकारियों...

लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक, निष्पक्ष व निर्विघ्न सम्पन्न कराने को डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून: लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष, निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने एनआईसी सभागार से जनपद देहरादून की सीमा साझा करने अन्य राज्यों के जनपद सहारनपुर यूपी, सिरमौर एवं शिमला हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक की।

जिलाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून से लगे अन्य राज्यों के जनपद सहारनपुर उत्तरप्रदेश, शिमला एवं सिरमौर हिमाचल के प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में सीमा पर विभिन्न चैकिंग अभियान, निर्वाचन को प्रभावित करने वाली सामग्री नकदी, शराब अथवा अन्य मादक पदार्थ, वस्तुओं के  परिवहन एवं अन्य सूचनाओं को साझा करने की अपेक्षा की।

जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निर्देश दिए कि जनपद से सीमा साझा करने वाले अन्य राज्यों के जनपदों के अधिकारियों के सूचना आदान प्रदान हेतु एक एक वाट्सएप्प गु्रप बना लिया जाए जिससे सूचना साझा हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा सूचना साझा करने की अपेक्षा की। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन,उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयभारत सिंह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह उपस्थित रहे तथा अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर उत्तरप्रदेश, अपर जिलाधिकारी सिरमौर हिमाचल, अपर जिलाधिकारी शिमला एवं पुलिस के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections: सात चरण में होंगे लोकसभा के चुनाव, इस दिन आएगा परिणाम

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read