HomeUTTARAKHANDशहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना के...

शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंध में समीक्षा बैठक की

देहरादून: शहरी विकास मंत्री डाॅ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी परियोजना के संबंध में समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने देहरादून में 10 वार्डों के अन्तर्गत चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्यों से संतुष्टि जताते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में 16 प्रोजेक्ट अभी तक पूर्ण कर लिए गये हैं जिनमें 07 स्मार्ट शौचालय, 03 स्मार्ट स्कूल, क्रैश बिल्डिंग, माॅर्डन दून लाइब्रेरी का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 30 इलेक्ट्राॅनिक बसें भी चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 24 स्मार्ट वाटर एटीएम, 01 नेशनल फ्लैग दिलाराम चैक पर स्थापित किया गया है। 120 स्मार्ट वेस्ट वाहन नगर निगम तथा जल संस्थान को हस्तान्तरित किये जा चुके हैं।

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि परेड ग्राउण्ड तथा पलटन बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्य पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट वाटर मीटर लगाने का कार्य भी लगभग पूर्ण कर लिया गया है। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट रोड, सिवरेज तथा ड्रेनेज का कार्य तेजी से चल रहा है तथा जून 2024 तक इन कार्यों को पूर्ण करने हेतु कार्यदायी संस्थाओं तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

मंत्री ने स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत बनने वाली ग्रीन बिल्डिंग के कार्य में मानकों की स्वीकृति समय पर न मिलने के कारण विलम्ब हुआ है जिसे पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यस्थलों का समय-समय पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाए। मंत्री ने कहा कि आगामी कुछ समय में पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण चारधाम यात्रा प्रारंभ होने वाली है जिसको ध्यान में रखते हुए स्मार्ट सिटी के लम्बित कार्यों को तय समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जाए।

इस अवसर पर बैठक में सीईओ, स्मार्ट सिटी परियोजना/जिलाधिकारी, देहरादून, सोनिका तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े: उद्योग मंत्रालय भारत सरकार एवं IIT रूड़की के बीच ऑटो सेक्टर तथा ई मोबिलिटी को लेकर MOU हुआ

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read