HomeNATIONALPM Modi :पीएम मोदी ने कहा आपकी उपलब्धियों पर 1 अरब 40...

PM Modi :पीएम मोदी ने कहा आपकी उपलब्धियों पर 1 अरब 40 करोड़ भारतीय गर्व करते हैं

PM Modi :पीएम मोदी ने कहा आपकी उपलब्धियों पर 1 अरब 40 करोड़ भारतीय गर्व करते हैं

PM Modi: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स करीब 9 महीने के बाद पृथ्वी पर वापस लौटने रही हैं। वह धरती पर लौटने के लिए रवाना हो चुकी हैं।

अंतरिक्ष में इतना वक्त गुजारने के बाद जब वह वापस लौटेंगी तो उनके अनुभव पूरी दुनिया जानना चाहेगी। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स के नाम एक पत्र लिखा है और उन्हें भारत आने का भी न्योता दिया है।

इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में महीनों तक रहीं सुनीता विलियम्स को लिखे पत्र में पीएम मोदी कहते हैं कि हमें आप पर और आपके काम पर गर्व है।

उन्होंने कहा कि मैं जब अमेरिका दौरे पर गया तो उस दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आपकी सेहत के बारे में पूछा था। पीएम मोदी ने लिखा कि आपकी उपलब्धियों पर 1 अरब 40 करोड़ भारतीय गर्व करते हैं।

पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा

‘आप भले ही पृथ्वी से ही हजारों मील दूर रही हैं, लेकिन हमारे दिलों के सदा करीब बनी रहीं। भारत के लोग आपकी अच्छी सेहत और मिशनल की सफलता की कामना करते रहे।

इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को भारत आने का भी न्योता दिया। उन्होंने कहा कि हर भारतवासी चाहता है कि उनकी कामयाब बेटी यहां आए। आपकी मेजबानी करके हमें बेहद खुशी होगी।’

पीएम मोदी ने लिखा- आपको पत्र लिखने से खुद को रोक नहीं पाया

सुनीता विलियम्स के साथ ही बैरी विलमोर भी अंतरिक्ष में गए थे। वह भी साथ ही वापस लौट रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके भी अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 मार्च को यह पत्र लिखा था, जिसे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को एक्स पर शेयर किया है।

पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को लिखा, ‘आज मेरी मुलाकात मशहूर एस्ट्रोनॉट माइक मैसिमिनो से हुई।

चर्चा के दौरान आपका नाम आया और मैंने उन्हें बताया कि कैसे हम आप पर और आपकी उपलब्धियों पर गर्व करते हैं। इस चर्चा के बाद मैं खुद को रोक नहीं सका और आपको यह पत्र लिख रहा हूं।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read