HomeSTATESपंजाब सरकार ने डीए 42 से बढ़ाकर 60 फीसदी किया, 85 हजार...

पंजाब सरकार ने डीए 42 से बढ़ाकर 60 फीसदी किया, 85 हजार कर्मियों को मिलेगा लाभ

राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए, पंजाब सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) से जुड़ा एक अहम ऐलान किया है। पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा के इस ऐलान से राज्य के सैकड़ों कर्मचारियों की सैलरी में सीधी बढ़ोतरी होगी।

DA में बड़ी बढ़ोतरी

17 जुलाई, 2020 के बाद नौकरी में आए सभी कर्मचारियों को अब 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा। पहले इन कर्मचारियों को 42 प्रतिशत की दर से DA मिल रहा था; अब इसमें सीधे 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

85,000 कर्मचारियों को सीधा फायदा

सरकार की इस पहल से पंजाब के लगभग 85,000 कर्मचारियों को फायदा होगा, जिससे उनकी सैलरी में काफी बढ़ोतरी होगी।

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर

मंत्री अमन अरोड़ा ने यह भी साफ़ किया कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कदम को कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फ़ायदा माना जा रहा है, जिससे उन्हें आने वाले त्योहारों के मौसम से पहले पैसे की बड़ी राहत मिलेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read