HomeUTTARAKHANDएसजीआरआरयू में बहीगीत संगीत की सुरलहरी

एसजीआरआरयू में बहीगीत संगीत की सुरलहरी

  • एकल गायन में रोहन और समूह गायन में स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज़ अव्वल
  • एसजीआरआरयू सांस्कृतिक सप्ताह का दूसरा दिन

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक सप्ताह के दूसरे दिन गीत संगीत की सुरलहरियां गूंजी। छात्र-छात्राओं ने एकल एवम् समूह गायन से माहौल को सुरमई बना दिया। गीत संगीत का दौर देर शाम तक जारी रहा।
मंगलवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आॅडिटोरिम में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ शुरू हुआ। डाॅ आशीष कुलश्रेष्ठ और डाॅ दीपक सोम ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। एसजीआरआर विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलांे के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। एकल गायन मंे स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज़ के रोहन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, शिल्पा थापा दूसरे और अभय कपूर तीसरे स्थान पर रहे। समूह गायन में स्कूल आॅफ ह्यूमैनिटीज के छात्र-छात्राएं अव्वल रहे। स्कूल आॅफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ दूसरे और स्कूल आॅफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में डाॅ आशीष कुलश्रेष्ठ और डाॅ दीपक सोम ने निर्णाणक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डाॅ बलबीर कौर, डॉ मनीष मिश्रा, डाॅ अनुजा रोहिला, डाॅ विजेन्द्र सिंह, ईशा शर्मा, डाॅ मंजुशा त्यागी सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवम् स्टाफ उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read