HomeUTTARAKHANDडीएम जनता दरबार मे आज आईं कुल 131 शिकायतें,अधिकतर शिकायतों का मौके...

डीएम जनता दरबार मे आज आईं कुल 131 शिकायतें,अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही किया निस्तारण

देहरादून: आज जिलाधिकारी सविन बंसल ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दरबार लगाया।जनता दरबार मे कुल 131 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से अधिकांश शिकायतों का डीएम ने मौके पर ही निस्तारण किया।आज अधिकतर शिकायते जमीन से संबंधित आईं।उन्होंने कहा कि जनता दरबार लगाने का उद्देश्य यही है कि हम लोगो की शिकायतों और समस्याओं को सुने और उनका त्वरित निदान करें।कहा कि अधिकांश बार देखने मे प्रतीत होता है कि जनता को अपने कार्याे के लिए विभागों के चक्कर काटने पड़ते हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी जल्दी नही होता है।ऐसे में कलेक्ट्रेट में फरियादी अपनी फरियाद लेकर आते हैं।जहां संबंधित अधिकारियों को शिकायतों और समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया जाता है। जनसुनवाई कार्यक्रम में चकराता-कांसी-बरोंधा-खबोउ-कोटा तपताड़, में रोडवेज बस सेवा शुरू किये जाने की मांग पर जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए यथाशीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चकराता में संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने की मांग पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही को लिखा। वहीं भूमि सम्बन्धी मामलों पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को कार्यवाही को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि आम जनता की समस्याओं को दूर करें और यदि उनकी समस्याओं का समाधान नही होता है तो ऐसे में संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय होगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह,अपर जिलाधिकारी प्रसाशन जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण लोकजीत सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित समस्त विभागीय अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read