HomeUTTARAKHANDएसजीआरआर विश्वविद्यालय द्वारा एनएसएस फाउन्डेशन डे धुमधाम से मनाया गया

एसजीआरआर विश्वविद्यालय द्वारा एनएसएस फाउन्डेशन डे धुमधाम से मनाया गया

देहरादून: एसजीआरआर विश्वविद्यालय में आज राष्ट्रीय एनएसएस फाउन्डेशन डे की धुमधाम रही। विश्वविद्यालय के प्रेसीडंेट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज व कुलपति डाॅ. यशबीर दिवान ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाए प्रेषित की। विश्वविद्यालय के सभागार मे आज एनएसएस फाउन्डेशन डे के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनएसएस समन्वयक, हेमवंती नन्दन बहुगुणा गढवाल विश्वविद्यालय, डाॅ. किरण वर्मा, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डाॅ. दीपक सोम व एनएसएस समन्वयक डाॅ. गीता रावत द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाॅ. किरण वर्मा ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र व एनएसएस में एसजीआरआर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

डाॅ. किरण वर्मा ने किसी विश्वविद्यालय में एनएसएस सैल होने के फायदे भी गिनाये। उन्होनें एसजीआरआर विश्वविद्यालय के एनएसएस सैल को सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता दिलाने का भी वायदा किया। डाॅ. दीपक सोम ने कहा कि सन् 2018 में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एनएसएस की स्थापना हुई, तभी से विश्वविद्यालय का एनएसएस सैल विभिन्न रचनात्मक व समाजसेवी कार्यो हेतु प्रगतिशील है। उन्होनें कहा कि एनएसएस सैल पौधा रोपण, खाना बाटने वाले वाहन व चकराता में एक गाॅव गोद लेना इत्यादि विभिन्न कार्यो द्वारा मानव सेवा में निरन्तर अपना योगदान दे रहा है।
इसके उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न संास्कृतिक प्रस्तुतिया दी गई। पाखी द्वारा कत्थक नृत्य पेश किया गया। आयुष भट्ट व टीम ने गढवाली गानो पर जमकर नृत्य किया। कविता चंद व प्राची बाॅलीवुड मिक्चर गानों पर जमकर थिरके। आयुष पंडित व टीम ने ’स्वच्छता हमारा उत्तरदायित्व’ विषय पर जीवन्त नुक्कड़ नाटक पेश किया गया। हिमांशु द्वारा बांसुरी की मधुर तान बिखेरी गई। जसलीन कौर द्वारा एनएसएस विषय पर व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर डाॅ. अनिल थपलियाल, डाॅ. मनीष मिश्रा, डाॅ. मनीषा मैन्दुली, राकेश पंवार आदि भी उपस्थित थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read