HomeUTTARAKHANDशिवपुरी के पास गंगा नदी में बहे दिल्ली निवासी दो युवक

शिवपुरी के पास गंगा नदी में बहे दिल्ली निवासी दो युवक

टिहरी: उत्तराखंड में आए दिन पर्यटकों के डूबने की घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला टिहरी जिले के शिवपुरी के पास का है। जहां दो युवक नहाते समय गंगा में की लहरों में बह गए. जिनका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पर्यटकों की गंगा में बहने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान में जुट गई है।

ऋषिकेश घूमने आया था दोस्तों का ग्रुप: जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के ओखला निवासी आकाश और संदीप अपने दोस्त सचिन पुत्र राम तीरथ निवासी मजदूर कल्याण कैंप दिल्ली, राजीवचौधरी पुत्र सुभाष चंद निवासी साकेत दिल्ली और महेश पुत्र डालचंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर दिल्ली के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। जो रात के करीब दो बजे शिवपुरी आए और होटल में कमरा लिया। जहां आकाश और संदीप नहाने के लिए होटल से नीचे गंगा उतर गए।

गंगा की लहरों में बहे दो युवक: जहां दोनों गंगा में मस्ती करते हुए नहाने लगे. तभी दोनों का संतुलन बिगड़ गया और पानी की लहरों की चपेट में आ गए। जिससे दोनों बहने लगे। यह मंजर देख बाकी दोस्तों के होश उड़ गए। उन्होंने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन वो उन्हें बचा नहीं सके। इसके बाद दोस्तों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read