HomeUTTARAKHANDमुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक ली

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेश सहायता योजना के तहत महिला एवं बाल कल्याण विभाग को विभिन्न जनपदों में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल निर्माण की डीपीआर 30 सितम्बर, पर्यटन विभाग को प्रतिष्ठित पर्यटक केन्द्रों के विकास से सम्बन्धित लगभग 250 करोड़ की धनराशि के प्रोजेक्ट के प्रस्ताव 15 अक्टूबर, परिवहन विभाग को लगभग 100 करोड़ की धनराशि के पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग प्रस्ताव दिसम्बर, उद्योग एवं आवास विभाग को लगभग 100 करोड़ के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने प्रस्ताव 31 अक्टूबर, राजस्व एवं कृषि विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों भूमि रिकॉर्ड सम्बन्धित सुधारों व आधुनिकीकरण से सम्बन्धित लगभग 505 करोड़ के प्रस्ताव जल्द से जल्द भारत सरकार को प्रेषित करने की डेडलाइन दी है।

सचिवालय में पूंजी निवेश 2024-25 के लिए राज्य की विशेष सहायता योजना की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी सम्बन्धित विभागों को राज्य की विशेष सहायता योजना तहत पूंजी निवेश के सभी प्रोजेक्ट की डीपीआर व प्रस्तावों पर तत्परता से कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा पर प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read