HomeUTTARAKHANDPM के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में समृद्धि का दौर शुरू हुआ:...

PM के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में समृद्धि का दौर शुरू हुआ: CM धामी

  • भाजपा को गया हर वोट जम्मू कश्मीर को आगे बढ़ाने का करेगा काम : धामी
  • सीएम धामी ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया प्रचार
  • कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेता, जम्मू कश्मीर में गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ी लोगों का आरक्षण वापस छीनना चाहते हैं
  • भाजपा के पक्ष में गया जनता का हर वोट जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को रोकने का करेगा काम

जम्मू: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छिंज मैदान, मशेडी, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल के पक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मशेडी क्षेत्र भी उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की भांति है। हाल ही मैं इस क्षेत्र में उत्तराखंड के 5 जवान, भारत मां की सेवा में शहीद हो गए थे। क्षेत्र की जनता आगामी चुनाव में नया इतिहास रचते हुए कमल खिलाने जा रही है। यहां की जनता जम्मू कश्मीर का विकास चाहती है। विकास के साथ आगे बढ़ना चाहती है। भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल ने कम समय में भी बनी की जनता की सेवा की है। वो निरंतर क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान देते हैं। उन्होने जनता से आगामी 1 अक्टूबर को कमल के फूल पर वोट देकर बरी विधानसभा के साथ ही पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का दिया हर एक वोट कश्मीर को आगे बढ़ाने का काम करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद देश में कई ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा पहले कश्मीर में आतंकवादियों, जिहादियों, अलगावादियों की बात होती थी। पर आज चुनाव में विकास की बात हो रही है। क्योंकि केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर में बस विकास को आगे बढ़ाया है। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे, चिनाब ब्रिज, एम्स, आईआईएम, अनेकों परियोजनाएं को निरंतर बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 के बाद जम्मू कश्मीर में 70 हजार करोड़ का विदेशी निवेश बढ़ा है। पर्यटन के क्षेत्र में निरन्तर कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। पहले बाबा अमरनाथ की यात्रा के समय आतंकवाद का साया होता था लेकिन अब पांच लाख से अधिक लोगों ने बाबा अमरनाथ के दर्शन किए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर की समृद्धि का दौर शुरू हुआ है। उन्होंने कहा विकास की इस यात्रा को निरतर जारी रखने हेतु हम सभी ने भाजपा के पक्ष में वोट करना है और हर बूथ में विजय प्राप्त करनी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री का नारा है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास तो दूसरी ओर कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस पार्टी है जो अलग झंडा, धारा 370 को वापस लाने और अलगाववाद की बात करते हैं। उन्होंने कहा बनी क्षेत्र के कुछ निर्दलीय प्रत्याशी जनता को भ्रमित करने का काम कर रहें हैं। उन्होंने कहा जनता झूठे लोगों के झांसे में नही आएगी। विपक्षी दल जम्मू कश्मीर में गुर्जर, बकरवाल, पहाड़ी, लोगों का आरक्षण वापस छीनना चाहती है। जम्मू कश्मीर की महिलाओं को मिले अधिकारों को विपक्षी दल छीनना चाहते हैं। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के लोग जेल से पत्थरबाजो और आतंकवादियों को छुड़ाना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस आतंकवादियों को पोषित करती हैं। उन्होंने कहा भाजपा के पक्ष में गया जनता का हर वोट जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को रोकने का काम करेगा। प्रधानमंत्री मोदी के समय में आतंकवादी अलगाववादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाने का काम किया जाता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के शहजादे अगर आज कश्मीर के अंदर आ पा रहे हैं तो इसका श्रेय भी प्रधानमंत्री को जाता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा के पास जम्मू कश्मीर के विकास का रोड मैप है। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल, संजीव शर्मा, किशोर, कमल, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read