HomeUTTAR PRADESHरोडवेज बस ने मारी 112 पीआरवी पुलिस वैन को टक्कर, एक सिपाही...

रोडवेज बस ने मारी 112 पीआरवी पुलिस वैन को टक्कर, एक सिपाही की मौत; दो घायल

महोबा: जिले में बीती रात तेज रफ्तार रोडवेज बस ने 112 PRV पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते पीआरवी वाहन में सवार एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद रोडवेज बस ने एक राहगीर को भी रौंद दिया, बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

112 PRV पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे घायल सिपाहियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, सूचना मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि रात में डायल 112 ड्यूटी में संचालित पीआरवी 6329 के चालक हेड कांस्टेबल अब्दुल हक अपने साथी हेड कांस्टेबल बेचनलाल और सिपाही सुभाषचंद्र के साथ कबरई थाना कस्बा क्षेत्र के निर्धारित बिंदु पर ड्यूटी के लिए निकले थे। तभी चंद्रावल रोड मोड़ पर जैसे ही PRV वाहन पहुंचा तभी पीछे से आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस UP95 T 2146 ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद बस चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। वहीं, खबर लगते ही सबसे पहले स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस के वाहन (112 PRV) को टक्कर मारने के बाद बस शहर के परमानंद तिराहे पर पहुंची तो उसने वहां पर भी एक अज्ञात राहगीर को रौंदकर मार डाला।

घायल सिपाही बेचनलाल बताते है कि थाने से रूटचार्ट के मुताबिक ड्यूटी पर निकले थे। बरसात के कारण सड़क पर वाहन ज्यादा चल रहे थे। हम पुलिस वाहन निर्धारित स्थान कर पार्क कर रहे थे, तभी पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। फिलहाल, मृतक सिपाही के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आरोपी बस ड्राइवर की तलाश की जा रही है

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read