HomeUTTARAKHANDDM ने रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए...

DM ने रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा -निर्देश

  • शहर की मुख्य समस्या टैªफिक जाम एवं पार्किंग व्यवस्था में किया जाएगा सुधार, इस हेतु  तलासी जा रही है संभावनाएं।
  •  जनमानस के सुझाव एवं सम्मानित जनप्रतिनिधियों की राय के उपरान्त ही आगे की कार्ययोजना की जाएगी तैयार।
  • शहर में कुछ स्थान किए गए है चिन्हित, अधिकारियों को दिए गए हैं व्यवहारिक स्थिति देख रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश। 
  • आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग बनाने की दिशा में बढाए कदम कम जगह पर हो जाती है पार्किंग तैयार। जल्द ही धरातल पर दिखेगी यह पार्किंग व्यवस्था।
  • जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थलों पर तत्काल कार्य शुरू किया जा सकता है, ऐसे स्थलों का प्रस्ताव तैयार करें।   
  • पार्किंग व्यवस्था में सुधार हेतु आपसी समन्वय से कार्य करें विभाग, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था में सुधार हेतु अधिकारियों से मांगे सुझाव। 
  • कम लागत एवं समय में तैयार हो जाएगी पार्किंग,  शहर में अनावश्यक वाहनों की भीड़ एवं ट्रेफिक जाम से मिलेगी राहत।  
  • आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग, यह एक असेम्बल पार्किग व्यवस्था है, जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित किया जा सकता है तथा इसकी लागत स्थायी निर्माण से कहीं कम है।
  • विभागीय अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए गए निर्देश। 
देहरादून: शहर में पार्किंग सुदृढ किये जाने के सम्बन्ध जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता रेखीय विभागों के साथ में नगर निगम कार्यालय कक्ष में संयुक्त बैठक आयोजित की गई। जनमानस के सुझाव एवं सम्मानित जनप्रतिनिधियों की राय के उपरान्त ही इस दिशा में आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद देहरादून शहर की मुख्य समस्या यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था में सुधार करने की दिशा में संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन स्थलों पर तत्काल कार्य शुरू किया जा सकता है उनका प्रस्ताव तैयार करें ताकि शासन को समय पर प्रस्ताव भेजा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि शहर में कई स्थान पार्किंग हेतु चिन्हित किये गए हैं। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से सुझाव प्राप्त करते हुए समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग एक असेम्बल पार्किग व्यवस्था है, जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानान्तरित किया जा सकता है तथा इसकी लागत स्थायी निर्माण से कहीं कम है। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल,अधीक्षक अभियंता लोनिवि श्री अमित, अधि अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, अधि.अभि एनएच डोईवाला नवनीत पाण्डेय, अधि.अभि यूपीसीएल गौरव सकलानी, अधि.अभि एमडीडीए अतुल गुप्ता, एसडीओ यूपीसीएल बबलू सिंह सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Source Link: DM ने रेखीय विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा -निर्देश

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read