Sunday, April 19, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHतेज हवाएं, बारिश और ओलों का ट्रिपल अटैक, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों...

तेज हवाएं, बारिश और ओलों का ट्रिपल अटैक, दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

fok-media-samman-samaroh


North India Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत में मौसम का प्रकोप जारी रहने की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित कई इलाकों में तेज हवाओं वाला तूफान, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। विशेष रूप से दिल्ली-NCR और आसपास के क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 50-60किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के साथ झोंके 70किमी प्रति घंटे या उससे अधिक हो सकते हैं।


IMD ने बताया मौसम का ताजा हाल


IMD के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 3और 4अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी राजस्थान में थंडरस्क्वॉल की गतिविधि संभावित है। उत्तर प्रदेश में 4अप्रैल को और बिहार में 5से 8अप्रैल के दौरान ऐसी स्थिति बन सकती है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है, खासकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में।


इस मौसम प्रणाली के कारण तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं धूल भरी आंधी (डस्ट स्टॉर्म) भी ला सकती हैं, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular