HomeUTTARAKHANDसंस्कार स्वच्छता की थीम पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

संस्कार स्वच्छता की थीम पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

देहरादून: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री, जल शक्ति, पंचायती राज और ग्रामीण विकास की अध्यक्षता में नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी अभियान स्वच्छता ही सेवा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की थीम पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की।

शहरी विकास मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता की यह थीम स्वच्छता को दैनिक जीवन और संस्कृति के हिस्से के रूप में अपना कर संशोधित दृष्टिकोण के साथ व्यवहार परिवर्तन की ओर बढ़ने के परिप्रेक्ष्य में बदलाव का संकेत देती है। इस अवसर पर मुख्य अभियंता शहरी विकास निदेशालय रवि पांडे आदि उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read