spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHइस शहर में होटलों में भी बेची जा सकती है शराब, टूरिज्म...

इस शहर में होटलों में भी बेची जा सकती है शराब, टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लिया फैसला

fok-media-samman-samaroh


Gujarat Liquor Policy: गुजरात सरकार ने महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर में एक बड़ा फैसला लिया है। अब यहां परमिट धारकों के लिए लाइसेंस शराब की दुकान खोलने की अनुमति दे दी गई है। अब तक पोरबंदर में रहने वाले या यहां आने वाले परमिट होल्डर्स को शराब लेने के लिए दूसरे शहरों जैसे जूनागढ़ और जामनगर जाना पड़ता था। इससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।


हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिलेगा फायदा


सरकार ने ये अनुमति सिर्फ आम जगहों पर नहीं, बल्कि जाने-माने और प्रतिष्ठित होटलों में शराब की दुकान खोलने के लिए दी है। इससे होटल इंडस्ट्री को भी फायदा मिलेगा और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को एक नया आयाम मिलेगा। यह फैसला सिर्फ एक प्रशासनिक कदम नहीं है, बल्कि पोरबंदर की टूरिज्म इकॉनमी को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे ज्यादा संख्या में टूरिस्ट यहां आएंगे और स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।


पोरबंदर में घूमते वक्त समय की होगी बचत


अब तक टूरिस्ट और परमिट धारकों के लिए पोरबंदर में शराब की सुविधा एक बड़ी समस्या थी। उन्हें परमिट रिन्यू कराने या शराब खरीदने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। आज के समय में टूरिस्ट सुविधा को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं, ऐसे में यह नया कदम उनके अनुभव को बेहतर बनाएगा। इस फैसले से टूरिस्ट का समय और ऊर्जा दोनों बचेंगे, जिससे वे पोरबंदर के अन्य पर्यटन स्थलों का भी आनंद ले सकेंगे।


परमिट होल्डर्स को मिली राहत


यह पॉलिसी बदलाव करीब 1500 स्थानीय परमिट होल्डर्स के लिए भी राहत लेकर आया है। अब तक उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें अपने ही शहर में यह सुविधा मिल जाएगी। कुल मिलाकर, गुजरात सरकार का यह कदम पोरबंदर को एक बेहतर टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular