HomeUTTAR PRADESHबगैर प्रोमोशन 3 लाख से 80 लाख हुई युवक की सालाना सैलरी,...

बगैर प्रोमोशन 3 लाख से 80 लाख हुई युवक की सालाना सैलरी, शख्य ने अपनाया ये तरीका


Bengluru Techie Salary Hike: बेंगलूरु का एक 26वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। असल में इस शख्स ने अपने करियर की यात्रा सोशल मीडिया पर बताई है। युवक का दावा है कि सिर्फ 3साल में नौकरियां बदलकर उसने अपनी सैलरी सालाना 3.2 लाख 80 लाख रुपए सालाना पहुंचा दी।


शख्स का नाम अर्का मजूमदार, जो फिलहाल गूगल के साथ काम कर रहे हैं। मजूमदार का कहना है कि लॉयल्टी में इजाफा नहीं होता। अब शख्स का प्लान का 2031 तक रिटायर हो जाना।


सोशल मीडिया पर सुनाई अपनी कहानी


अर्का मजूमदार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया है कि जब वह 23 साल के थे तो टीसीएस के साथ नौकरी की शुरुआत की। तब उनकी सालाना तनख्वाह 3.2 लाख थी। दो साल के बाद नौकरी बदली और सैलरी 14 लाख रुपए सालाना पहुंच गई। उनकी दूसरी नौकरी कूकू एफएम में हुई। आखिर में उन्होंने गूगल ज्वाइन किया, जहां पर उनका पैकेज 80 लाख रुपए सालाना पहुंच गया।


पहली नौकरी टीसीएस में की


मजूमदार का कहना है कि टीसीएस में उन्होंने असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में काम किया। पहली नौकरी करते हुए उन्होंने खुद को नए-नए स्किल्स सीखने में वक्त लगाया। इसके बाद उनकी सैलरी लगभग 7 लाख रुपए हो गई। उस समय उन्होंने डाटा स्ट्रक्चर्स एंड अल्गोरिद्म सीखा। इसके बाद मजूमदार ने तय किया कि वह हर दिन पांच से छह घंटे डीएसए प्रैक्टिस करेंगे।


खुद को नए स्किल्स सीखने में किया व्यस्त


इस दौरान उन्होंने 380 से ज्यादा लीटकोड प्रॉब्लम्स सॉल्व किया। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा। मजूमदार का कहना है कि उन्होंने जनवरी 2024 में टीसीएस के बाहर नौकरी के लिए अप्लाई किया। लेकिन, ऑफर मिलने में उन्हें आठ महीने लग गए। कई इंटरव्यू में असफलता मिलने के बाद उन्हें बेंगलुरु के कूकू एफएम में जॉब मिली। जहां पर उनका पैकेज 14-15 लाख रुपए पहुंच गया। 


फिर आया साल 2025 जब मजूमदार ने बताया कि इस साल उन्होंने अपनी नौकरी बदली। जिसके बाद उनकी सैलरी में जबरदस्त बढ़ोरी हुई। उनका कहना है कि ऑफर सिक्योर करने के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखा। इस दौरान उनका ग्राफ, ट्राइज और डायनेमिक प्रोग्रामिंग पर काम करते रहे। उनकी लीटकोड टैली, 750प्रॉब्लमस को पार कर गई।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read