HomeUTTAR PRADESHदिल्ली में शक की आग ने ली जान, पति ने पत्नी पर...

दिल्ली में शक की आग ने ली जान, पति ने पत्नी पर किया सिलेंडर हमला


Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में एक शक ने आदमी को इस कदर अंधा बना दिया कि उसने हैवानियत की हद पार कर दी। यह मामला दिल्ली के प्रहलादपुर में देखने को मिला। जहां एक आदमी ने सिर्फ शक के आधार पर अपनी पत्नी की बेहरमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 


यह घटना दिल्ली के पुल प्रहलादपुर स्थित DDA फ्लैट्स में घटी। जहां एक शक के आधार पर एक पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गैस सिलेंडर से वार कर की हत्या दी। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। साथ ही क्राइम टीम और FSL मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर ही है। 


घटना के वक्त डेढ़ साल की बच्ची थी मौजूद


पुलिस के मुताबिक, यह घटना 29 मार्च को रात करीब 9:30 बजे घटी है। जहां सुरेश नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पूनम पर सिलेंडर से कई वार किए। जिसकी वजह से महिला के सिर और रीढ़ की हड्डी पर काफी ज्यादा गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के समय घर पर उनकी डेढ़ साल की बच्ची भी मौजूद थी।


शक के आधार पर मौत


पडोसियों के मुताबिक, एक पड़ोसी का कहना है, “एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, जिसका 18 महीने का एक बच्चा है। वे पिछले एक महीने से DDA हाउसिंग में रह रहे थे, और आरोप है कि पति ने शक के चलते यह हत्या की।”


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read