Delhi News: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर सुबह के समय अचानक अफरा-तफरी मच गई। जब विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी की सूचना मिली। जिसके बाद रनव 28 पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। बताया जा रहा कि पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट प्रशासन की मुस्तैदी की वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
Also Read This:यूपी में यूजीसी के विरोध में ट्रैक्टर मार्च रोकने पर भड़के प्रदर्शनकारी, पुलिस से झड़प
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग हुई। दमकल विभाग को सुबह 10.53 बजे कॉल आया। विभाग का कहना है कि विमान लैंड हो गया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने बताया कि इंडिगो का एक विमान विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से दिल्ली आ रहा था, तभी उसमें इंजन फ़ेल होने जैसी स्थिति आ गई। विमान IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड हो गया।


