HomeUTTAR PRADESHVijaypat Singhania Demise:नहीं रहे रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया, 87 की...

Vijaypat Singhania Demise:नहीं रहे रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस


Vijaypat Singhania Passes Away: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का शनिवार यानी 28 मार्च की शाम निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी विजयपत सिंघानिया के बेटे एवं वर्तमान चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने दी। इसके अलावा रेमंड के प्रवक्ता ने बताया कि 29 मार्च को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 


बता दे कि पद्म भूषण से सम्मानित विजयपत सिंघानिया एक पायलट भी थे। उन्होंने हॉट एयर बैलून में सबसे ज्यादा ऊंचाई हासिल करने की किर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने साल 2000 तक रेमंड के चेयरमैन के तौर पर काम किया।


बेटे से हुआ था विवाद


विजयपत सिंघानिया ने अपने बेटे गौतम को कंपनी की बागडोर सौंपने के बाद अपनी पूरी 37 फीसदी हिस्सेदारी बेटे को ट्रांसफर कर दी। कुछ साल पहले ही विजयपत सिंघानिया और उनके बेटे के बीच विवाद हुआ था लेकिन, बाद में मामला को सुलझा लिया गया था।


मुंबई में होगा अंतिम संस्कार           


बता दें कि कॉर्पोरेट जगत की प्रतिष्ठित लोगों में उनकी गिनती होती थी। एडवेंचर और एविएशन के शौक रखने वाले सिंघानिया उन विरले कॉर्पोरेट नेताओं में थे जो जोखिम भरे कारनामे करने के लिए जाने जाते थे। मार्च 2007 में डॉ. सिंघानिया को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद की शासकीय परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह पद उन्होंने 2012 तक संभाला। बता दें कि सिंघानिया ने वर्ष 2000 में अपने बेटे गौतम सिंघानिया को रेमंड समूह का चेयरमैन नियुक्त किया था। हालांकि, हाल के वर्षों में वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थे। परिवार के ऐलान मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार रविवार 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे मुंबई में किया जाएगा।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read