HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-हरियाणा समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD से जानें 29...

दिल्ली-हरियाणा समेत 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD से जानें 29 मार्च का मौसम


IMD Rain and Storm Alert: मार्च का महीना खत्म होने को है, लेकिन इसी बीच दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में मौसम अचानक करवट बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29मार्च को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है, जिससे दिन का तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।


IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में नमी बढ़ रही है। 29से 31मार्च के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ एवं दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ आंधी-तूफान, बिजली चमकने और 30-50किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी आशंका है।


दिल्ली-NCR में मौसम का हाल


दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की से हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। दोपहर से शाम के बीच एक और दौर की हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20-22डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32-34डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम में इस बदलाव से गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सड़कों पर पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।


इन राज्यों में अलर्ट


IMD ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान (पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्से), उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। कुल मिलाकर करीब 12-13 राज्यों/क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां सक्रिय रहने वाली हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी जारी रह सकती है, जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड बढ़ेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read