HomeUTTAR PRADESHग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन,...

ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी ने जेवर एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन, बोले-हर दो मिनट में एक उड़ान उड़ेगी


PM Modi Inaugurates Noida Jewar Airport: यूपी के ग्रेटर नोएडा में पीएम मोदी ने आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाले राज्यों में से एक बन गया है। आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। पहला इस एयरपोर्ट का शिलान्यास करने का सौभाग्य भी मुझे मिला था और इसका उद्घाटन करने का सौभाग्य भी मुझे मिला है। दूसरा जिस उत्तर प्रदेश ने मुझे प्रतिनिधि बनाया, सांसद बनाया, उस उत्तर प्रदेश की पहचान के साथ इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।


आज पूरा विश्व चिंतित है- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व चिंतित है, पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है। युद्ध की वजह से कई देशों में खाने-पीने का सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद जैसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि हर देश इस संकट का सामना करने की कोशिश कर रहा है, और हमारा भारत भी पूरी शक्ति से इसका मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है।


भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा हैपीएम मोदी


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस युद्ध-प्रभावित क्षेत्रों से मंगाता है। इसलिए सरकार हर वह कदम उठा रही है, जिससे सामान्य परिवारों और हमारे किसान भाई-बहनों पर बोझ न पड़े। संकट के इस समय में भी भारत ने अपने तेज विकास को निरंतर जारी रखा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आप सोचिए इस एयरपोर्ट को अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने 2003 में फाइल में मंजूरी दे दी थी। लेकिन एयरपोर्ट नहीं बना लेकिन केंद्र में कांग्रेस और यहां की पहली की सरकारों ने सालों तक इस एयरपोर्ट की नींव तक नहीं पड़ने दी। 2004 से 2014 तक ये एयरपोर्ट फाइलों में दबा रहा। जब हमारी सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी शुरू के 2-3 सालों में उन्होंने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन जैसे ही यहां भाजपा-NDA की सरकार बनी और दिल्ली में भाजपा-NDA की सरकार बनी तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी और निर्माण भी हुआ और अब ये शुरू भी हो गया है।


हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा- पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “ये जेवर एयरपोर्ट पूरे उत्तर भारत को दुनिया से जोड़ रहा है ये ऐसा एयरपोर्ट बन रहा है हर दो मिनट में एक जहाज उड़ेगा। पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read