HomeUTTAR PRADESHकौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल

कौशांबी में भीषण सड़क हादसा, 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, कई घायल


Kaushambi Road Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कानपुर-प्रयागराज हाईवे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क किनारे खड़े ट्राला को पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से टकर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।


जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवा क्षेत्र के बड़ोखर गाव के रहने वाला थे। सभघी लोग रामनवमी के दिन कड़ा धाम में स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए थे। इसी दौरान दर्शन के बाद लौटते समय कौशांबी में कानपुर-प्रयागराज हाईवेपर डोरमा पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्राला से अनियंत्रित होकर पिकअप टकरा गई। इस हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 25 लोग घायल हो गए। घटना की वजह से पूरा हाईव जाम रहा।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read