HomeUTTAR PRADESHक्या देश में फिर से लगेगा लॉकडाउन? सरकार ने अपना रुख किया...

क्या देश में फिर से लगेगा लॉकडाउन? सरकार ने अपना रुख किया स्पष्ट; लोगों से की गई बड़ी अपील


Govermennt Shuts Lockdown Rumours: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण पूरे विश्व में तेल का संकट देखा जा रहा है। युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल टैंकरों की आवाजाही बहुत कम हो गई है। जिसकी वजह से दुनियाभर में तेल और गैस की किल्लत बढ़ गई है।


भारत में भी देखा जा रहा है कि लोग तेल और गैस के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं। हालांकि, सरकार की तरफ से ये स्पष्ट किया गया है कि देश में तेल की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है और भंडार काफी मात्रा में है। इस सबके बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने सरकार की तरफ से अपना रुख स्पष्ट किया है। साथ ही लॉकडाउन की अफवाहों को खारिज किया है।


हरदीप पुरी ने सरकार का रुख किया स्पष्ट


केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय हरदीप पुरी ने कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह भ्रामक है लोगों को इन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। । उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुश्किल वक्त में शांत रहे। जिम्मेदारी दिखाएं और एकजुट रहें। हरदीप पुरी ने कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम की है ताकी जनता पर दाम का बोझ न बढ़े।


घबराने की जरूरत नहीं- सरकार


केंद्र सरकार की तरफ से ये भी साफ किया गया है कि हालात कंट्रोल में है और किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वह अफवाहों पर ध्यान ना दें और जरूरत से ज्यादा पेट्रोल या गैस जमा करने की कोशिश न करें। क्योंकि, इससे असली किल्लत बढ़ जाती है। सरकार की तरफ से ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य रखने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। इसके अलावा पीएम मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने वाले हैं। ये बैठक मिडिल-ईस्ट में चल रहे तनाव को लेकर होगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read