HomeUTTAR PRADESHदिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न...तेज आंधी और बारिश को लेकर IMD का...

दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न…तेज आंधी और बारिश को लेकर IMD का येलो अलर्ट, जानिए देशभर का हाल


IMD Yellow Alert in Delhi: दिल्ली-NCR में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। 50किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी और बारिश ने राजधानी और आसपास के इलाकों को प्रभावित किया। तो वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। तो चलिए जानते है देशभर में कैसा रहेगा मौसम।


दिल्ली-NCR में मौसम का हाल


आज 27मार्च को दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रहने के साथ दिन भर अंधेरा-सा माहौल बना रह सकता है। IMD के अनुसार, 40किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश के स्पेल आ सकते हैं। इससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान 18-20डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम 32-34डिग्री तक रहने का अनुमान है।


IMD की मानें तो पिछले दिनों की तरह आज भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की संभावना है। सुबह और दोपहर के समय हवाओं की गति 20-30किमी प्रति घंटे रह सकती है, जो कभी-कभी 40किमी तक बढ़ सकती है। येलो अलर्ट के तहत लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले में रहने वाले लोगों और यात्रियों को। तेज हवाओं से पेड़ की शाखाएं टूटने या बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचने का खतरा है।


देशभर में मौसम की स्थिति


उत्तर भारत जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं (30-50 किमी प्रति घंटे) की संभावना। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत जैसे असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश आदि में मध्यम बारिश और गरज-चमक जारी। कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। तो वहीं, मध्य और पूर्व भारत जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में छिटपुट बारिश व गरज-चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की हवाएं चलेगी। दक्षिण भारत में सामान्य रूप से शुष्क मौसम, लेकिन कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read