spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHपीएम मोदी लेने जा रहे बड़ा फैसला? सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से...

पीएम मोदी लेने जा रहे बड़ा फैसला? सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से होंगे रूबरू; कयासों का दौर शुरू

fok-media-samman-samaroh


PM Modi To Hold Meeting With CMs: क्या पीएम मोदी फिर से कोई बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। इस बात के कयास इसलिए लगाए जा रहा हैं क्योंकि, पीएम मोदी 27 मार्च को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बातचीत करने वाले हैं। ये बातचीत शाम 6:30  के आसपास होगी।  


इस बैठक का उद्देश्य आपसी तालमेल को सुनिश्चित करना है। आचार संहिता लागू होने के कारण चुनाव वाले राज्यों को इस बैठक में शामिल नहीं किया जाएगा। इन राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ अलग से बैठक कैबिनेट सचिवालय के माध्यम से आयोजित की जाएगी। 


पीएम मोदी ने बुलाई बैठक   


बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने युद्ध के कारण जो हालात बने हैं। उस पर लोकसभा और राज्यसभा में अपनी बात रख चुके हैं। अपने भाषण में पीएम ने गैस-तेल की आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी राज्यों को जमाखोरी पर सख्ती बरतने को कहा था। साथ ही पीएम मोदी ने बातचीत के जरिए शांति स्थापित करने का आग्रह किया था और देश में प्रर्याप्त ईंधन आपूर्ति होने का भरोसा दिलाया। पीएम मोदी ने कहा था कि आम जनता को मंहगाई से बचाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। 


पश्चिम एशिया में तनाव जारी                                        


बता दें कि पश्चिम एशिया में तनाव 27वें दिन भी जारी है। इजरायल ने दावा किया है कि ईरानी सेना के नेवी चीफ को मार गिराया गया है। दूसरी तरफ ईरान का इजरायल पर हमला जारी है। डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही ईरान के ऊर्जा केंद्र पर हमला पांच दिनों के लिए टाल दिया है लेकिन, संघर्ष जारी है। दूसरी तरफ ईरान भी इजरायल के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। इन युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही कम हो गई है। जिसके कारण वैश्विक स्तर पर तेल संकट देखा जा रहा है। इन सब बातों का ध्यान रखते हुए पीएम मोदी ने बैठक बुलाई है।   

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular