HomeUTTAR PRADESHहरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 63 अधिकारियों के तबादले


Haryana News: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 63 अधिकारियों के तबादले किए हैं। यह फैसला नायब सिंह सैनी की सरकार ने लिया है और आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इन तबादलों में 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारी शामिल हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गीता भारती को हिसार मंडल का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि गुरुग्राम मंडल की जिम्मेदारी रवि प्रकाश गुप्ता को दी गई है। अमित कुमार अग्रवाल को कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्हें फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का प्रशासक बनाया गया था।


किसे मिला कौन सा पद?


आईएएस अधिकारी सत्येंद्र दुहान को स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग का निदेशक और अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं, सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज हरियाणा का निदेशक और आयुष्मान भारत हरियाणा हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का सीईओ नियुक्त किया गया है। वंदना डिसोदिया को गृह विभाग (होम-I और होम-II) की सचिव के साथ-साथ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।


सरकार ने जताया युवा अधिकारियों पर भरोसा


सरकार ने युवा अधिकारियों पर भी भरोसा जताया है। अंजलि श्रोत्रिया को फरीदाबाद, अंकित कुमार चौकसे को पानीपत, उत्सव आनंद को हिसार और डॉ. राहुल रैया को करनाल में एडीसी नियुक्त किया गया है। एचसीएस अधिकारियों में भी बड़े बदलाव हुए हैं। अजय चोपड़ा को सोनीपत में एडीसी और जिला परिषद के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। परमजीत चहल को फरीदाबाद नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है। संजय कुमार को कैथल में एसडीओ (सिविल) और प्रदीप अहलावत को चरखी दादरी में जिला परिषद सीईओ नियुक्त किया गया है।


इसके अलावा जयदीप कुमार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। सरकार का कहना है कि इस फेरबदल का मकसद प्रशासन को और मजबूत करना और कामकाज में तेजी लाना है। नए अधिकारियों की नियुक्ति से विभागों में नई ऊर्जा आएगी और लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read