HomeUTTAR PRADESHमध्य-पूर्व तनाव हुआ बेहद खतरनाक, ईरान-इजरायल संघर्ष परमाणु युद्ध की ओर बढ़...

मध्य-पूर्व तनाव हुआ बेहद खतरनाक, ईरान-इजरायल संघर्ष परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहा!


Middle East War: मध्य-पूर्व में जारी युद्ध अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल के बीच लगातार हो रहे हमलों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। हर दिन दोनों देशों के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले तेज होते जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ रहा है। इजरायल के प्रमुख शहर तेल अवीव, अराद और डिमोना इन हमलों की चपेट में हैं। सायरन बजना, आसमान में धुआं छाना और इमारतों का गिरना अब आम दृश्य बन चुका है। लोग डर के साए में जी रहे हैं और सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं।


ईरान ने डिमोना बना निशाना


हाल ही में ईरान ने डिमोना शहर को निशाना बनाया, जहां इजरायल का बेहद महत्वपूर्ण न्यूक्लियर रिएक्टर मौजूद है। इस हमले ने दुनिया भर को चौंका दिया, क्योंकि यह इलाका सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसके बावजूद मिसाइलों का वहां तक पहुंचना इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। इजरायल के पास आयरन डोम और एरो जैसे आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम हैं, लेकिन फिर भी कई हमले रोके नहीं जा सके। अराद और उत्तरी इलाकों में कई रिहायशी इमारतें तबाह हो गईं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में आग, मलबा और घायल लोगों की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।


ईरान ने किया ये दावा


ईरान का दावा है कि उसने इजरायल को भारी नुकसान पहुंचाया है। साथ ही, उसने खाड़ी देशों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाने की कोशिश की। हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे पर भी मिसाइल दागी गई, हालांकि वे अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकीं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान की सबसे बड़ी ताकत उसकी लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं, जो सटीक हमला करने में सक्षम हैं। यही वजह है कि लगातार दबाव के बावजूद ईरान की सैन्य क्षमता मजबूत बनी हुई है।


जवाबी हमले हुए तेज


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस युद्ध को देश के अस्तित्व की लड़ाई बताया है। उनके बयान के बाद इजरायल ने भी जवाबी हमले तेज कर दिए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह संघर्ष परमाणु युद्ध की ओर बढ़ रहा है। बढ़ता तनाव और लगातार हमले इस खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read