HomeUTTAR PRADESHहोटल और रेस्टोरेंट के लिए राहत भरी खबर, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की...

होटल और रेस्टोरेंट के लिए राहत भरी खबर, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में 20 फीसदी की बढ़ोतरी


Commerical LPG Cylinder Supply: देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार ने एक बड़ा निर्णय किया है। केंद्र सरकार ने देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है। सरकार के इस फैसले से देश भर के होटल, रेस्टॉरेंट और ढाबा संचालकों को राहत भरी खबर मिली है।


पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रियायती कैंटीन, सरकार ने राज्यों के लिए ढाबा और प्रवासी श्रमिकों  के लिए 20 फीसदी अतिरिक्त कमर्शियल एलपीजी को मंजूरी दी है। इस ताजा मंजूरी के बाद अब कमर्शियल एलपीजी का कुल आवंटन 50 फीसदी हो गया है।


केंद्र सरकार का बड़ा फैसला


मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए कमर्शियल एलपीजी की आंशिक सप्लाई पहले ही बहाल कर दी है। इसके अलावा, सरकार ने 18 मार्च के पत्र के जरिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कमर्शियल एलपीजी का अतिरिक्त 10 फीसदी हिस्सा आवंटित करने का सुझाव दिया है। ये आवंटन पीएनजी विस्तार के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ सुधारों के तहत होगा। इसके अलावा सरकार ने 21 मार्च के पत्र के जरिए राज्यों को कमर्शियल एपलीजी का 20 फीसदी हिस्सा आवंटित करने की मंजूरी दी है। इससे कुल आवंटन बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। इसमें पीएनजी विस्तार के लिए ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ सुधारों पर आधारित 10 फीसदी आवंटन को भी शामिल किया गया है।


20 राज्यों ने आदेश जारी किया


मंत्रालय ने कहा कि ये अतिरिक्त 20 फीसदी आवंटन में उन क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा। जिनमें रेस्टोरेंट, ढाबे, कैंटीन/आउटलेट, सामुदायिक रसोई, होटल, औद्योगिक कैंटीन, खाद्य प्रसंस्करण/डेयरी, राज्य सरकार या स्थानीय निकायों प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले गैस सिलेंडर शामिल हैं। 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भारत सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुरूप कमर्शियल एलपीजी आवंटित करने के आदेश जारी कर दिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read