Tuesday, May 26, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHमार्च में बदला देशभर का मौसम, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश...

मार्च में बदला देशभर का मौसम, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 19 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

fok-media-samman-samaroh


Storm and Rain Alert: मार्च में मौसम अचानक करवट ले रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव से देश के उत्तर-पश्चिमी, पूर्वी और मध्य भागों में नमी बढ़ गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली सहित कुल 19राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंधी, गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन किसानों और आम जनजीवन पर असर पड़ रहा है।


IMD ने बताया मौसम का ताजा हाल


IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40से 60किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज 21मार्च को यह गतिविधि थोड़ी ज्यादा बनी रह सकती है। वहीं बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे राज्यों में तेज आंधी के साथ 50-70किमी/घंटा की हवाएं, बिजली गिरने और भारी बारिश के आसार हैं। दूसरी तरफ, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के साथ निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। यह बदलाव पिछले दिनों की बढ़ती गर्मी को काफ़ी हद तक कम कर रहा है।


दिल्ली-UP-हरियाणा का मौसम


दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक संभव है। अधिकतम तापमान 28-30डिग्री और न्यूनतम 14-16डिग्री के आसपास रहेगा। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तापमान में 2डिग्री की गिरावट आई है। इसी के साथ सुबह के समय हल्का कोहरा या धुंध देखी गई।


उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा आदि और बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर सहित कई जिले में अलर्ट सबसे ज्यादा सक्रिय है। राजस्थान, पंजाब और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी छिटपुट बारिश और आंधी का दौर चलेगा। तो वहीं, हरियाणा में भी मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। IMD के अनुसार, आज गुरुग्राम, रोहतक, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पानीपत और आसपास के जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं (40-50किमी/घंटा) और बिजली गिरने का खतरा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular