HomeUTTAR PRADESHसीएम सैनी ने श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज को किया नमन, कहा-...

सीएम सैनी ने श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज को किया नमन, कहा- आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ होने वाले संघर्षों में बढ़ चढ़कर भाग लिया


HARYANA NEWS: चंडीगढ़ में संत शिरोमणि श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज जयंती समारोह में सीएम नायब सैनी शामिल हुए। साथ ही उन्होंने संत शिरोमणि श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु लाधुनाथ जी की जयंती सांस्कृतिक मूल्यों, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक एकता का उत्सव है।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि श्री गुरु लाधुनाथ जी महाराज का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत रहा। संत लाधु नाथ महाराज जी ने 47वर्ष की आयु में बीकानेर जिले के मसूरी गांव में समाधि ली। नायक समाज का बड़ा गौरवशाली इतिहास, आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ होने वाले संघर्षों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। नायक समाज सदियों से मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक समरसता कर प्रतीक रहे हैं। उन्होंन कहा कि प्रधानमंत्री ने 9मई 2016को अहेरिया, अहेरी, हारी, हेरी, थोरी, तुरी तथा राय सिख वर्क को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल किया।


सीएन नायब सैनी ने कहा कि अब यह वर्ग अनुसूचित जाति को मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाकर प्रगति के रास्ते पर आग बढ़ रहे हैं। हमारा यह प्रयास की सभी बिरादरी, सभी जातियों के लोग आगे बढ़े सभी का हो उत्थान हो रहा है। संत लाधु नाथ जी महाराज जैसी विभूतियों की शिक्षाएं पूरे मानव समाज की धरोहर है। उनकी शिक्षाओं के अनुरूप हरियाणा में ऐसी नीतियां बनाई जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति का कल्याण हो और समाज के हर वर्ग का उत्थान हो।


सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमने घुमंतू कबीलों को हरियाणा की टपरीवास जाति की सूची में शमिल किया गया है। राज्य में हरियाणा में विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का गठन किया गया। अनुसूचित जातियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग का भी गठन किया गया।हमारी सरकार अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़े वर्ग के कल्याण उत्थान के लिए कटिबद्ध है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read