HomeUTTAR PRADESHझारखंड के नदी में मिला 226 किलो का बम, पानीपड़ा में अलर्ट...

झारखंड के नदी में मिला 226 किलो का बम, पानीपड़ा में अलर्ट जारी


Jamshedpur Bomb Scare: झारखंड के जमशेदपुर जिले के थाना क्षेत्र के पानीपड़ा क्षेत्र में स्थित स्वर्णरेखा नदी से मिली रहस्यमयी लोहे की वस्तु को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में इसे एक शक्तिशाली बम बताया गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह बम मंगलवार को नदी में मिला था, जिसके बाद तुरंत प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई। मौके पर बम निरोधक दस्ता की टीम रांची से पहुंची और जांच शुरू की।


उन्नत तकनीक की जरूरत- नंदकिशोर सिंह


दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया कि यह बम आकार में बड़ा और बेहद खतरनाक है। इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सामान्य तरीके से निष्क्रिय करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता की जरूरत होती है, जो केवल भारतीय सेना के पास उपलब्ध है।


प्रशासन ने लिया तुरंत एक्शन


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत बम मिलने वाले क्षेत्र को सील कर दिया है। आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे उस स्थान के पास न जाएं और किसी भी तरह की छेड़छाड़ से बचें। पुलिस और प्रशासन लगातार इलाके में निगरानी कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब इस नदी में इस तरह की खतरनाक वस्तु मिली हो। करीब सात महीने पहले गोपीबल्लापुर थाना क्षेत्र के आशुई के पास भरमपुर गांव के नजदीक भी स्वर्णरेखा नदी में इसी तरह का बम मिला था। उस समय पश्चिम बंगाल प्रशासन ने कोलाईकुंडा एयर फोर्स स्टेशन के अधिकारियों की मदद से उसे सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया था।


सुरक्षा के कड़े इंतजाम


फिलहाल, प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इलाके में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है और विशेषज्ञों की टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read