spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHअनंत सिंह को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद मर्डर केस में...

अनंत सिंह को पटना कोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद मर्डर केस में 4 महीने बाद मिली जमानत

fok-media-samman-samaroh


Anant Singh Bail Granted: बिहार राजनीति के चर्चित चेहरे और मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह (बाहुबली) को बड़ी राहत मिली है। दुलारचंद यादव हत्याकांड में करीब 4महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिल गई है। पटना की अदालत ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली, जिसके बाद अनंत सिंह जल्द ही बेऊर जेल से बाहर आ सकते हैं।


जेल में क्यों रहे अनंत सिंह?


बता दें, यह मामला बिहार विधानसभा चुनाव 2025के दौरान का है। जब मोकामा में अक्टूबर 2025के अंत में चुनाव प्रचार के समय दो गुटों के बीच हिंसा भड़क गई थी। 75वर्षीय दुलारचंद यादव (जन सुराज पार्टी समर्थक) गोली लगने से घायल हुए, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस हत्या की साजिश में अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया था। जिसके बाद 1-2नवंबर 2025को उन्हें गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेज दिया गया था।


इस दौरान अनंत सिंह ने जेल से ही चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत हासिल की। फरवरी 2026में पटना सिविल कोर्ट की अनुमति से वे जेल से विधानसभा पहुंचकर शपथ भी ले चुके हैं, लेकिन शपथ के तुरंत बाद उन्हें जेल वापस लौटना पड़ा। इसके बाद उन्होंने निचली अदालत में अपनी कई जमानत याचिकाएं दायर की, कोर्ट ने जमानत याचिकाएं को खारिज कर दिया। आखिर में हाईकोर्ट ने विस्तृत सुनवाई के बाद जमानत मंजूर की।


अनंत सिंह के वकील ने क्या कहा?


अनंत सिंह के वकील ने बताया कि मुवक्किल निर्दोष हैं और मामले में कोई ठोस सबूत नहीं है। उन्होंने कहा ‘कोर्ट ने सभी पहलुओं पर विचार किया और जमानत दे दी। अनंत सिंह कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करते हुए बाहर आएंगे और न्यायिक लड़ाई जारी रखेंगे।’


 मालूम हो कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह सहित उनके कुछ साथियों पर हत्या, साजिश और हथियार रखने के आरोप लगे थे। पुलिस ने इसे चुनावी हिंसा और पुरानी रंजिश से जोड़ा था। हालांकि, अनंत सिंह पक्ष ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया और इसे राजनीतिक साजिश बताया। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular