HomeUTTAR PRADESHहरियाणा की गोशालाओं को करोड़ों की मदद, Sonipat में सीएम सैनी ने...

हरियाणा की गोशालाओं को करोड़ों की मदद, Sonipat में सीएम सैनी ने जारी की राशि


Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गौशालाओं के चारा अनुदान वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंन कार्यक्रम को संबोधित किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली के महापर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि धर्मार्थ गौशाला के 126वें वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में आकर गर्व की अनुभूति हो रही है। यह पर्व सकारात्मक सेवा, समर्पण की भावना को और सुदृढ़ करने का अवसर देता है।


सीएम सैनी ने कहा कि सोनीपत जिला की 27 पंजीकृत गौशालयों के लिए 5 करोड़ 60 लाख रुपए के अनुदान चारा राशि देने का करेंगे। आज प्रदेश की 602 पंजीकृत गौशालाओं के लिए भी 68 करोड़ 34 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि देने का काम किया जाएगा। पंजीकृत गौशालाओं को पिछले सवा 11 वर्षों में 457 करोड़ 41 लाख रुपए की राशि अनुदान के रूप में देने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज की राशि मिला कर 525 करोड़ 75 लाख रुपए की अनुदान राशि अब तक गौशालाओं को दी जा चुकी है।


सीएम सैनी ने कहा कि गौशालाओं के विकास, प्राकृतिक खेती और गोवंश के संरक्षण को प्रोत्साहित करने की दिशा में हरियाणा सरकार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इस बजट में 7 नए पशु औषधालय खोलने का प्रावधान भी किया गया है। प्रदेश में 4 ने राजकीय पशु चिकित्सालय खोलने की घोषणा भी की गई है। हरियाणा में आज 697 पंजीकृत गौशालाएं हैं जिन में चार लाख से ज्यादा बेसहारा गोवंश का पालन पोषण हो रहा है।


गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किया जा रहे हैंसीएम सैनी


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 2026-27 में प्रदेश की सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित परिसर में परिवर्तित करने का बजट में प्रावधान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देसी नस्ल की गाय के संरक्षण के लिए की राष्ट्रीय गोकुल मिशन शुरुआत की। हरियाणा सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किया जा रहे हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read