HomeUTTAR PRADESHसीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, चार ऐतिहासिक योजनाएं समर्पित, महिलाओं को...

सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, चार ऐतिहासिक योजनाएं समर्पित, महिलाओं को मिलेगी नई ताकत


Delhi Newsराजधानी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने बहन-बेटियों को बड़ा उपहार दिया। उन्होंने महिला के लिए  सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड, लखपति बिटिया योजना, LPG डीबीटी और मेरी पूंजी-मेरा अधिकार जैसी चार योजनाएं लॉन्च की हैं। दिल्ली सरकार की इन योजनाओं को महिलाओं और बेटियों को आर्थिक, सामाजिक और सुरक्षा से मजबूती मिलेगी।


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मैं अपनी ओर से सभी दिल्लीवासियों को होली की शुभकामनाएं देती हूं। हमने मुफ्त सिलेंडर का वादा पूरा किया है और दिल्ली की बहनों को पिंक कार्ड भी दे दिए हैं। अब दिल्ली की DTC बसों में हमारी दिल्ली की बहने सफर कर पाएंगी। आज दिल्ली की बेटियों के लिए हमने नई योजना लागू की है, दिल्ली लखपति बिटिया योजना। इसमें दिल्ली सरकार बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक सपोर्ट करेंगी। उन्होंने कहा कि हम हर उस बच्ची के अकाउंट में 61 हजार रुपए डालेंगे जो अपनी ग्रेजुएशन पूरी करेगी। मैच्योरिटी पूरी होने पर उसे करीब 1.25 लाख रुपए मिलेंगे। अब दिल्ली की बेटियां लखपति होंगी।


हर बेटी और हर बहन को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है- सीएम रेखा गुप्ता


इन योजनाओं को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय संकल्प बन चुका है। विकसित भारत की नींव महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व पर आधारित है। ऐसे में दिल्ली सरकार हर बेटी और हर बहन को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read