HomeUTTAR PRADESHपटाखा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा; विस्फोट में 7 लोगों की मौत;17 लोग...

पटाखा फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा; विस्फोट में 7 लोगों की मौत;17 लोग झुलसे


Blast In Cracker Factory:आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। विस्फोट इतना जोरदार था कि हादसे में 7लोगों की जान चली गई। जबकि 17लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।  उन्होंने घटना में प्रभावित होने वालों की संख्या बढ़ने की बात कही।


स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब 2बजे धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और विस्फोट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह धमाका उस वक्त हुआ जब बड़े पैमान पर मजदूर पटाखा बना रहे थे।   


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग तेजी से फैलने के कारण जोरदार धमाका हुआ। धमाके के समय पटाखा फैक्ट्री के अंदर लोग मौजूद थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस धमाका होने के कारणों की जांच कर रही है। 


सीएम नायडू ने क्या कहा


घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है।  उन्होंने अपने मंत्रियों और अधिकारियों को मौके पर जाकर हालात की समीक्षा करने को कहा है।  वहीं, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read