HomeUTTARAKHANDभारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण...

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत महानगर देहरादून की जिले कार्यशाला आयोजित की गई।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत महानगर देहरादून की जिले कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ में सलवार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ने बताया कि पूरे देश भर में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महा प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत बुथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक परीक्षण कराए जाएंगे जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को सकारात्मक एवं विचारात्मक रूप से मजबूत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व महामंत्री दायित्व धारी मंत्री कुलदीप कुमार जी ने इस परीक्षण को लेकर विस्तार रूप से कार्यकर्ताओं के साथ इसकी रूपरेखा को रखा और यह बताया कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज कई योजनाओं के माध्यम से देश का विकास किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर संगठन भी लगातार अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने में लगा है श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अनुसार जब तक व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा नहीं किया जा सकता।
कुलदीप जी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि हम अपने बूथ में प्रशिक्षण कार्यशाला को चलाएंगे मंडल में यह कार्यशाला और फिर जिले में यह कार्यशालय होगी जिसमें कई सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का बौद्धिक विकास किया जाएगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को यह महा अभियान के महत्व को बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण के माध्यम से संगठन के काम को आगे बढ़ा रहा है।

कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजानदास धर्मपुर विधायक विनोद चमोली रायपुर विधायक उमेश शर्मा का कैंट विधायक सविता कपूर महानगर प्रभारी संजय गुप्ता महापौर सौरभ थपलियाल दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला पुनीतमित्तल श्रीमती विनोद उनियाल मधु भट्ट श्याम अग्रवाल सुनील उनियाल चौधरी अजीत सिंह विनय गोयल कुंवर जपिंदर करुण दत्त कमलेश विजेंद्र थपलियाल मोहित शर्मा पूनम शर्मा राजेंद्र ढिल्लों राजेश कंबोज संकेत नौटियाल संध्या थापा सुनील शर्मा जगदीश सेमवाल समीर डोभाल अक्षत जैन विनोद शर्मा मोतीराम सभी मोर्चा के अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read