spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHदिल्‍ली-हरियाणा में आसमान साफ, लेकिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, यहां पढ़ें...

दिल्‍ली-हरियाणा में आसमान साफ, लेकिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल, यहां पढ़ें 28 फरवरी का मौसम अपडेट

fok-media-samman-samaroh


IMD Weather Forecast: फरवरी के आखिरी दिन मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिण के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, आज दिल्ली-NCR सहित कई मैदानी राज्यों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। वहीं, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, केरल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल- सिक्किम में छिटपुट से हल्की-मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।


दिल्ली-NCR का मौसम


दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा संभव है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 30-32डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13-15डिग्री के आसपास रहेगा। यह सामान्य से 3-5डिग्री अधिक है, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। इस दौरान हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 10-20किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।


दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, झारखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। UP में अधिकतम तापमान 30-34डिग्री तक जा सकता है, जिससे गर्मी मार्च जैसी लग रही है। वहीं, हरियाणा और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में पारा 33-36डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में भी तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इन इलाकों में धूप तेज रहने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।


इन राज्यों में बारिश की संभावना


IMD के अनुसार, आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल और महे में भी छिटपुट बारिश का अलर्ट है, जहां कुछ जगहों पर 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से हल्की बर्फबारी या बारिश के आसार हैं, लेकिन यह मुख्य रूप से ऊंचाई वाले इलाकों तक सीमित रहेगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular