HomeUTTARAKHANDभारतरत्न प0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की 137वीं जयंती के अवसर पर...

भारतरत्न प0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की 137वीं जयंती के अवसर पर कलेक्टेªट में कार्यक्रम आयोजित किया गया

देहरादून: भारतरत्न प0 गोविन्द बल्लभ पंत जी की 137वीं जयंती के अवसर पर आज ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारी/ कर्मचारियों के साथ भारतरत्न प0 गोविन्द बल्लब पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा कार्मिकों को द्वारा पुष्प अर्पण किए गए। जिलाधिकारी ने भारतरत्न प0 गोविन्द बल्लब पंत के जीवन दर्शन, देश की स्वतंत्रता, तथा देश की सामाजिक एवं राजनैतिक, आर्थिक प्रगति में उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवा पीढी के मागदर्शन एवं व्यक्तिव के विकास में सदैव प्रेरणास्त्रोत है। इस कार्यक्रम को मनाने का प्रमुख उद्देश्य है कि युवा पीढी देश की महान विभूति, महापुरूषों के योगदान को स्मरण में रखते हुए उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जयभारत सिंह,नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, सहित कलेक्टेªट के अधिकारी, सूचना अधिकारी एवं सूचना विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read