spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHRSS की बैठक में नितिन नवीन की लगेगी हाजिर, भाजपा में बड़े...

RSS की बैठक में नितिन नवीन की लगेगी हाजिर, भाजपा में बड़े बदलाव की तैयारी!

fok-media-samman-samaroh


RSS Meeting:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े फैसले लेने वाली संस्था यानी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की महत्वपूर्ण बैठक अगले महीने हरियाणा में होने जा रही है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन भी हिस्सा लेंगे। संघ के सौ साल पूरे होने और आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए अहम माना जा रहा है।


जनवरी 2026 में भाजपा की कमान संभालने के बाद नितिन नवीन का यह पहला आधिकारिक संघ के साथ वार्ता होगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह भी है कि भाजपा में बड़े बदलाव हो सकते हैं। यह बदलाव आने वाले चुनावों को देखते हुए रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।


प्रस्तुत किए जाएंगे कार्यों के लेखा-जोखा


सूत्रों के अनुसार समालख बैठक का मुख्य एजेंडा संघ के सौ साल पूरे होने से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा करना। देश भर में चलाए गए विभिन्न अभियानों, गृह संपर्क और शाताब्दी निमित्त आयोजनों से प्राप्त अनुभवों को रखा जाएगा। संघ नेतृत्व यह देखना चाहेगा कि शाताब्दी वर्ष के लक्ष्यों को किस हद तक हासिल किया गया और आम लोगों के बीच संघ की पहुंच कितनी बढ़ी है। प्रतिनिध सभा की इस बैठक में वर्ष 2025-26के दौरान किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।


ये सभी होंगे शामिल


इसके अलावा आने वाले समय के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कार्यजोजनाओं पर भी विस्तार से वार्ता होगी। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर प्रस्ताव पारित हो सकता है। इस बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाहक दत्तात्रेय होसबाले सहित संघ के सभी शीर्ष पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं, भाजपा के अलावा संघ से संबंध रखने वाले विभिन्न 32 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी भी इस विचार-मंथन का हिस्सा होंगे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular