HomeUTTAR PRADESHAI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु...

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु अरेस्ट, क्या प्रोस्टेट में है उनका रोल?


Youth Congress Chief Arrested: एआई समिट में यूथ कांग्रेस कs प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब को अरेस्ट कर लिया है। 23 फरवरी को पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और अब उनकी गिरफ्तारी हो गई है। अब उन्हें अदालत में पेश कर कस्टडी की मांग की जा सकती है।


सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस की जांच में अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिससे साफ होता है कि एआई समिट में यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट की साजिश और प्लानिंग में उदय भानु चिब शामिल थे।


क्या कहना है पुलिस का


पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई तक जाने के लिए उदय भानु से पूछताछ जरूरी है। जिसके लिए उन्हें हिरासत में लेने की आवश्यकता है। बता दें कि प्रोटेस्ट मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपियों से उदय भानु का आमना-सामना कराया जाएगा। इससे साफ हो सकेगा कि प्रदर्शन का प्लान, कहां और कब किया गया। इससे पहले कल दिल्ली पुलिस ने उदय भानु से तिलक मार्ग थाने में करीब 20 घंटे तक पूछताछ की। जिसके बाद उन्हें 24 फरवरी की तड़के गिरफ्तार कर लिया गया।


क्या है पूरा मामला


बता दें कि भारत मंडपम में हाल ही में समाप्त हुए एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन के बाद जमकर आलोचना हुई। भाजपा ने भी इस कृत्य की निंदा की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाए गए और भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का विरोध किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं का हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है।      

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read