HomeUTTAR PRADESH'हाथ में डिग्री और जेब में RDX...', राजनाथ सिंह का व्हाइट कॉलर...

‘हाथ में डिग्री और जेब में RDX…’, राजनाथ सिंह का व्हाइट कॉलर टेररिज्म पर बड़ा बयान; बोले


Rajnath Singh on White Collar Terrorism: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में उभरते ‘व्हाइट कॉलर टेररिज्म’ के खतरे को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि अब आतंकवाद केवल अशिक्षित या गरीब पृष्ठभूमि के लोगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उच्च शिक्षित और पेशेवर लोग भी इसमें शामिल हो रहे हैं। उन्होंने इस प्रवृत्ति को ‘अलार्मिंग’ बताते हुए शिक्षा प्रणाली में नैतिकता की कमी को इसका प्रमुख कारण ठहराया।


राजनाथ सिंह का बयान


दरअसल, रक्षा मंत्री का यह बयान 02जनवरी को जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान आया, जहां वे शिक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोल रहे थे। उन्होंने हाल ही में दिल्ली में हुई एक आतंकी घटना का जिक्र किया, जिसमें 10नवंबर 2025को एक कार बम विस्फोट में 15लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के पीछे एक ‘व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क’ की साजिश का खुलासा हुआ, जिसमें डॉक्टर जैसे उच्च शिक्षित पेशेवर शामिल थे। सिंह ने कहा कि ऐसे लोग, जो दिन में ‘आरएक्स’ (दवाओं की प्रिस्क्रिप्शन) लिखते हैं, रात में ‘आरडीएक्स’ (विस्फोटक) संभाल रहे हैं।


राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि ‘डिग्री हाथ में और जेब में आरडीएक्स’ वाली यह स्थिति पूरे देश के लिए खतरे की घंटी है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बताया कि बिना ‘धर्म‘ वाली शिक्षा राष्ट्रीय विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देती है। रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी कि आतंकवाद अब ‘व्हाइट कॉलर’ रूप धारण कर रहा है, जहां पढ़े-लिखे लोग टेरर गतिविधियों में लिप्त पाए जा रहे हैं। उन्होंने समाज और सरकार से अपील की कि शिक्षा में नैतिकता को मजबूत किया जाए, ताकि ऐसी प्रवृत्तियां रोकी जा सकें।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read